Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsMahakumbh में फिर टूटा रिकॉर्ड, महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन तैयार, डुबकी...

Mahakumbh में फिर टूटा रिकॉर्ड, महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन तैयार, डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार

महाकुंभ मेले का आज 42वां दिन है। मेले के अब 4 दिन ही रह गए हैं। वीकेंड पर काफी भीड़ उमड़ी। ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक वालों के साथ नाव वाले भी मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। वहीं बता दें शनिवार की सुबह तो हर प्रमुख मार्ग पर लोग दिख रहे थे। मेला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिन में 12 बजे तक 71.18 लाख लोग स्नान कर चुके थे। वहीं, शुक्रवार तक कुल 59.31 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह शनिवार को स्नानार्थियों की संख्या भी 60 करोड़ पार हो गई।

महाकुंभ का आज आखिरी रविवार है। 26 फरवरी को महाकुंभ का आखिरी स्नान है। ऐसे में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। CM योगी आदित्यनाथ आज शाम एक बार फिर प्रयागराज पहुंचेंगे और महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के लिए चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments