Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस के जो नेता हिसाब मांगते घूम रहे थे उनका हिसाब जनता...

कांग्रेस के जो नेता हिसाब मांगते घूम रहे थे उनका हिसाब जनता ने चुनाव में कर दिया : मोहन लाल बड़ोली

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ोली ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के जो नेता हिसाब मांगते घूम रहे थे उनका हिसाब हरियाणा की जनता ने चुनाव में कर दिया। अब कांग्रेस के विधायक पूर्व सीएम हुड्डा का भी हिसाब करेंगे। बड़ोली ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन की सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी।

पंडित मोहन लाल बड़ोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2014 से पहले भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का जो वातावरण बनाया था उसको भाजपा ने पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम करते हुए गरीब कल्याण की योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाने का काम कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय हमने हर मंच से यह बात कही थी कि कांग्रेस का हिसाब जनता करेगी। कांगेस के जो नेता हिसाब मांगते घूम रहे थे उनका हिसाब करने का काम जनता ने किया है। बड़ोली ने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसे भाजपा सरकार संकल्प के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो वादे किए उन्हें भी पूरा करने का काम जारी रहेगा।

बड़ोली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 24 हजार युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। सीएम सैनी ने 24 हजार युवाओं को रोजगार देकर अपना वादा पूरा किया है। बड़ोली ने युवाओं को नौकरी देने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ोली ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments