Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि शाम 5:30 बजे आर्द्रता 63 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments