HomeBreaking Newsथलापति विजय का फिल्मी फैसला! अपने ड्राइवर के बेटे को दी MLA...

थलापति विजय का फिल्मी फैसला! अपने ड्राइवर के बेटे को दी MLA की टिकट

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने लोगों के दिल छू लिए। सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के उम्मीदवारों की सूची जारी की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विरुगंबक्कम सीट से घोषित उम्मीदवार को लेकर हुई।

ड्राइवर के बेटे को मिला टिकट

विजय ने इस सीट से सबरिनाथन को उम्मीदवार बनाया, जो उनके परिवार के ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे हैं। राजेंद्रन करीब 35 वर्षों से विजय के परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। जैसे ही विजय ने मंच से सबरिनाथन का नाम घोषित किया, वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।

मंच पर छलके आंसू

बता दें कि इस घोषणा के बाद सबरिनाथन और उनके पिता मंच पर पहुंचे और विजय से गले लगकर रो पड़े। विजय भी इस दौरान भावुक नजर आए और उन्होंने दोनों के आंसू पोंछे। यह दृश्य देखकर सभा में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

सोशल मीडिया पर मिली सराहना

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग विजय के इस फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे मेहनत और वफादारी का सम्मान बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीति में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

फिल्मी छवि से मेल खाता कदम

इस घटना में दिलचस्प बात यह है कि विजय अपनी फिल्मों में अक्सर आम लोगों की मदद करने वाले किरदार निभाते रहे हैं। साल 2015 के एक विज्ञापन में भी उन्होंने अपने ड्राइवर की बेटी की सफलता को सेलिब्रेट करते हुए ऐसा ही भावनात्मक संदेश दिया था।

Read More

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वाले को अब उम्रकैद, भगवंत सिंह मान सरकार ने नया कानून किया तैयार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments