Thursday, March 5, 2026
Home Current News तरनतारन उपचुनाव: थम गया चुनाव प्रचार, 11 नवंबर को तरनतारन उपचुनाव के...

तरनतारन उपचुनाव: थम गया चुनाव प्रचार, 11 नवंबर को तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान

Advertisement

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम गया है। सभी राजनीतिक दलों ने उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार जनसंपर्क और सभाएं की।

इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला चार उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस की तरफ से करणबीर सिंह, भारतीय जनता पार्टी के हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

तरनतारन विधानसभा सीट पर मतदान 11 नवंबर को होगा। इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। अनुमान है कि उसी दिन दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे।