निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, एक मजदूर की मौत, कई लोग फंसे

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।”

उत्तराखंड: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग ढही, 36 श्रमिक फंसे

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसियां मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से कामना है कि जल्द ही सभी लोग सकुशल बाहर आ जाएं।