पंजाब में सड़क दुर्घटना में आप विधायक समेत पांच घायल

पंजाब के होशियारपुर जिले के घोगरा गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक करमबीर सिंह घुमन और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

करमबीर सिंह घुमन होशियारपुर जिले के दसुया से विधायक हैं।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब घुमन कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार में तलवाड़ा शहर की ओर जा रहे थे। उनकी कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में उनके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे।

दुर्घटना में घुमन के अलावा, उनके निजी सहायक शुभम, सुरक्षाकर्मी अमृतदीप सिंह, कार चालक जस्सा सिंह और दलजीत सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें दसुया के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि सभी घायल व्यक्तियों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।

Punjab News: 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में एडमिशन शुरू, शिक्षा मंत्री ने जागरूकता वैन को किया रवाना

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में साल 2024-25 के लिए सरकारी स्कूल में एडमिशन अभियान की शुरूआत की। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

CM Bhagwant Singh Mann ने सभी संगतों को श्री गुरु अंगद देव जी गुरूता गद्दी दिवस की बधाई दी

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि लंगर की रस्म अदा कर संगत और पंगत को संदेश देने वाले दूसरे पातशाह साहिब श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के गुरता गादी दिवस की सभी संगतों को लाख-लाख बधाई।