दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के शूटर को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपूर्व दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक संदिग्ध शार्पशूटर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर निवासी एहसान अली के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि उसका साथी नीरज भागने में सफल रहा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा, ” दो फरवरी को हमें सूचना मिली थी कि नीरज बवाना गिरोह के दो शार्पशूटर फरीदाबाद से करणी सिंह शूटिंग रेंज में आने वाले हैं।”

दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से नीरज बवाना गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से नीरज बवाना गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रवीण (45) के रूप में की गई है जो जबरन वसूली, हत्या की कोशिश, लूटपाट समेत 18 आपराधिक मामलों में शामिल था और जमानत के दौरान फरार हो गया था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) आलोक कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी नीरज बवाना गिरोह का सक्रिय सदस्य है और तिहाड़ जेल में बंद बवाना के निर्देश पर प्रतिद्वंद्वी अशोक प्रधान गिरोह से बदला लेने की फिराक में था। आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए भी हथियार आदि का बंदोबस्त कर रहा था।’’

उन्होंने बताया कि प्रवीण की गतिविधियों का पता चलने के बाद उसका ठिकाना गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नजदीक होने की जानकारी मिली।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विशेष प्रकोष्ठ के एक दल ने उसे 21 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसने अपने साथियों के साथ 2020 में दिल्ली में एक घर में लूटपाट की थी और उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में निचली अदालत ने उसे अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और जमानत के दौरान फरार हो गया।’’