नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में नवी मुंबई शहर से 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों कि उम्र 24 वर्ष है, जिन्हें शुक्रवार को पनवेल के नादवे में खिदुकपाड़ा गांव से… Continue reading नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Maharashtra: अहमदनगर में एक व्यवसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार सुबह एक व्यवसायिक इमारत में आग लग गयी। इस इमारत में अन्य प्रतिष्ठानों के साथ एक अस्पताल भी स्थित है।

महाराष्ट्र की झांकी में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शुक्रवार को महाराष्ट्र की झांकी में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा की गई ‘स्वशासन’ की स्थापना और उनके साम्राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया।

झांकी में राजमाता जीजाबाई को युवा शिवाजी को शासन और राजनीति की शिक्षा देते हुए दर्शाया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने बीजापुर की आदिलशाही सल्तनत से अलग अपना स्वतंत्र राज्य बनाया, जिसने मराठा साम्राज्य की नींव रखी।

झांकी में शिवाजी के अष्टप्रधान मंडल को दर्शाया गया, जिसमें कुछ महिलाएं दरबार में अपने मुद्दे उठाती नजर आईं।

झांकी के पिछले हिस्से में छत्रपति शिवाजी, राजमाता जीजाबाई और अन्य दरबारियों को किलों और पृष्ठभूमि में शाही मुहर के साथ दर्शाया गया था।

झांकी में छत्रपति शिवाजी के आज्ञापत्र और उनके शाही प्रतीक चिह्न को भी दिखाया गया।

देश ने पिछले साल मराठा योद्धा शिवाजी के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ मनाई थी।

महाराष्ट्र के ठाणे में 3.6 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 8 किलोग्राम गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए। आरोपी अशरफ रहियम बेग उर्फ डैनी को शुक्रवार को ठाणे शहर के मुंब्रा के जीवन बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने एक गुप्त… Continue reading महाराष्ट्र के ठाणे में 3.6 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, तस्कर गिरफ्तार

श्मशान घाट में किया बिल्ली का अंतिम संस्कार, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर में एक शवदाहगृह में एक बिल्ली का अंतिम संस्कार करने के आरोप में एक महिला समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया दी कि मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के अधिकारियों ने मामले की शिकायत की। जिसके आधार पर बुधवार… Continue reading श्मशान घाट में किया बिल्ली का अंतिम संस्कार, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोविड-19 महामारी के दौरान बैठकें करने के बजाय समस्याओं को हल किया: CM एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने बैठकें करने के बजाय समस्याओं को हल करने पर काम किया।

विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने कोविड-19 स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक तक नहीं की थी।

यहां शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि वह बैठकें करने में विश्वास नहीं करते हैं, बल्कि उन्होंने महामारी के दौरान आंकड़े एकत्र करने और समस्याओं को हल करने के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर मैं बैठकें करता रहता तो स्थिति बिगड़ जाती और लोगों के मन में डर पैदा हो जाता। मैं नहीं चाहता था कि ऐसा हो, लेकिन कुछ लोगों ने बैठकें नहीं करने के लिए मेरी और मेरी सरकार की आलोचना की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विरोधी कहते हैं कि हम काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे वास्तविकता नहीं जानते हैं।’’

उन्होंने दोहराया कि सरकार राज्य के हित में काम कर रही है।