पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हमले, छह सुरक्षाकर्मी, 12 आतंकवादी मारे गए

अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात में शुक्रवार की रात दो आतंकवादी हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो पुलिसकर्मी मारे गए जबकि एक कांस्टेबल घायल हो गया।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत, 22 घायल: पुलिस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आत्मघाती हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हैं। जान गंवाने वाले दो व्यक्तियों को सुरक्षा बल का जवान माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।’’

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में छत ढहने से छह लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।