कांग्रेस CWC की हुई अहम बैठक, पार्टी अध्यक्ष खड़गे समेत सोनिया गांधी भी हुईं शामिल

दिल्ली में आज कांग्रेस CWC की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को लेकर चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस चुनाव समिति की होगी बैठक, लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर होगी चर्चा

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक होगी। कांग्रेस चुनाव समिति की इस बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी।

‘X’ के बयान पर कांग्रेस का आरोप : लोकतंत्र की हत्या की जा रही है

कांग्रेस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े खाते और पोस्ट ‘ब्लॉक’ करने के भारत सरकार के आदेश से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ द्वारा असहमति जताये जाने के बाद बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े खाते और पोस्ट ‘ब्लॉक’ करने के भारत सरकार के आदेश से बृहस्पतिवार को असहमति जतायी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का आह्वान किया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए आरोप लगाया, “लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।”

एक्स’ ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार ने शासकीय आदेश जारी किए हैं जिसके तहत एक्स को विशिष्ट खातों और पोस्ट्स पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है जो अच्छे-खासे जुर्माने और कारावास सहित संभावित दंड के अधीन हैं। आदेश का अनुपालन करते हुए हम केवल भारत में ही इन खातों और पोस्ट्स पर रोक लगाएंगे, हालांकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और हमारा मानना है कि ये पोस्ट अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आनी चाहिए।’’

सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े 177 सोशल मीडिया खातों और वेब लिंक को अस्थायी रूप से ‘ब्लॉक’ करने का आदेश दिया है।

हरियाणा में तेजी से लगातार बढ़ रहा है नशे का कारोबार है: कुमारी शैलजा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा में मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या विकराल हो गई है। लेकिन भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार केवल अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने पर केंद्रित है। कई… Continue reading हरियाणा में तेजी से लगातार बढ़ रहा है नशे का कारोबार है: कुमारी शैलजा

विधानसभा चुनाव में हार पर कांग्रेस ने की महामंथन, दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की बैठक….

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। यूपी चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पदाधिकारी इस्तीफे दे रहे हैं। साथ ही… Continue reading विधानसभा चुनाव में हार पर कांग्रेस ने की महामंथन, दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की बैठक….

J&K में कांग्रेस को लगा झटका, गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशप आजाद भाजपा में हुए शामिल

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशर आजाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। डोडा के युवा कांग्रेस नेता का भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना, पूर्व विधायक दलीप परिहार और एसटी मोर्चा के अध्यक्ष… Continue reading J&K में कांग्रेस को लगा झटका, गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबशप आजाद भाजपा में हुए शामिल

Congress Rally In Jaipur: कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली आज, रैली में कई दिग्गज नेता शामिल।

राजस्थान में आज कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली का आयोजन हुआ, जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। वहीं महारैली में लोगों का जनसैलाब भी देखने को मिला, हजारों की संख्या में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से लोगों ने कांग्रेस की महारैली में हिस्सा लिया। साथ ही महारैली में कोरोना गाइडलाइन  के पालना के… Continue reading Congress Rally In Jaipur: कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली आज, रैली में कई दिग्गज नेता शामिल।