राष्ट्रपति Draupadi Murmu आज पहुंचेगी पोर्ट ब्लेयर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को यानी आज यहां पहुंचेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति बनने के बाद यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की उनकी पहली यात्रा होगी।

राष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे पोर्ट ब्लेयर के आईएनएस उत्क्रोश पहुंचेंगी।

उनका स्वागत उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी, कमांडर-इन-चीफ, अंडमान और निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन), एयर मार्शल साजू बालाकृष्णन, मुख्य सचिव केशव चंद्र, पुलिस महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव और सांसद कुलदीप शर्मा करेंगे।

अपने आगमन के बाद, राष्ट्रपति शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और सेलुलर जेल परिसर और संग्रहालय का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वह सेल्युलर जेल में ‘लाइट एंड साउंड शो’ भी देखेंगी।

वह एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए पोर्ट ब्लेयर के डॉलीगंज में ‘डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ का दौरा करेंगी, जिसके बाद शाम को उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मू 20 फरवरी को इंदिरा पॉइंट (भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु) और कैंपबेल खाड़ी का दौरा करेंगी।

वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का भी दौरा करेंगी और ‘लाइट एंड साउंड शो’ देखेंगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप को पहले रॉस द्वीप के नाम से जाना जाता था।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एकीकृत विकास निगम लिमिटेड (एएनआईआईडीसीओ) की प्रबंध निदेशक नंदिनी पालीवाल उन्हें राष्ट्रीय स्मारक के प्रस्तावित विकास के बारे में जानकारी देंगी।

राष्ट्रपति 21 फरवरी को राज निवास, पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

उसी दिन, वह हैवलॉक द्वीप के नाम से मशहूर स्वराज द्वीप के राधानगर समुद्र तट पर सैनिकों का परिचालन प्रदर्शन को देखेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि वह 23 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर से रवाना होंगी।

Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीले रंग की साड़ी पहने राष्ट्रपति ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत की।

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है।

हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को देश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों… Continue reading हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू