मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने और सुबह धुंध छाई रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान आठ और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने और सुबह धुंध छाई रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान आठ और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात भर हुई हल्की बारिश से जमीनी परिचालन प्रभावित हुआ और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बाधित हुईं। लगातार हो रही बूंदाबांदी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह कोहरे की एक पतली परत छा गई, जिसके कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान… Continue reading रात भर हुई हल्की बारिश से दिल्ली में कईं उड़ाने प्रभावित, यात्रियों को हुई असुविधा
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया कि आज सुबह बहुत घने कोहरे के कारण 23 ट्रेन देरी से चल रही हैं। विभाग के अनुसार, पालम में सुबह 9 बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, वायु गुणवत्ता भी 180 से नीचे
दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बुधवार सुबह कम से कम 3 उड़ानों का मार्ग बदला गया। एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानों में देरी हुई। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 9 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे के बीच… Continue reading खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 3 उड़ानों का बदला गया मार्ग
दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह सोमवार को 22.6 डिग्री… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, राजधानी के कुछ हिस्सों में छाया कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है। सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 97 फीसदी थी।
दिल्लीवासियों की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही। क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया… Continue reading दिल्ली में तापमान गिरकर पहुंचा 4.8 डिग्री सेल्सियस, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में अब तक छह ठंडे दिन और छह शीत लहर वाले दिन अनुभव किए गए हैं, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में जनवरी में अब तक 5 ठंडे दिन और 5 शीतलहर… Continue reading दिल्ली में ठंड से मामूली राहत, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस
उत्तर भारत में ठंड का कहर जा रही है। दिल्ली, हरियाणा पंजाब समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स और दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।