दिल्ली-NCR में हुई बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में सप्ताहांत के दौरान भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है क्योंकि शनिवार और रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पर अदालत ने लिया संज्ञान

अदालत ने निर्देश दिया, “सुनवाई की अगली तारीख 29 जुलाई पहले ही तय हो चुकी है, इसलिए उम्मीद है कि अध्यक्ष और समिति की जरूरत की सभी चीजें और आवश्यकताएं उससे पहले ही पूरी तरह से काम करने की स्थिति में होंगी।”

दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, लू और तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार लू की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या इससे अधिक होता है और कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 39 फीसदी था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 रहा जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में यह सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इससे पहले छह मई सबसे गर्म दिन रहा था, जब अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सिय़स दर्ज किया गया था।

वैज्ञानिक और क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्ताव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा,जिसके परिणामस्वरूप राजधानी में उष्ण लहर की स्थिति लागू नहीं होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मौसम पिछले वर्ष जैसा ही बना रहेगा और 11 व 12 मई को हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्ष 2023 के मई महीने के दूसरे सप्ताह के दौरान राजधानी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था और पिछले गर्मी के मौसम में उष्ण लहर नहीं रही थी।

दिन के वक्त सापेक्षिक आर्द्रता 24 से 71 फीसदी के बीच रही।

मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 और 24 डिग्री सेल्सिय़स रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्य़ूआई) 302 के साथ ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज यानि शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Delhi Weather News: आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे विजिबिलिटी 74 फीसदी रही।

आज का मौसम: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग अनुसार उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहवाना रहेगा।

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीते बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ी राज्यों में बर्फाबरी और बारिश में कमी आएगी।