क्या सलमान खान ने छोड़ दिया Bigg Boss OTT 2, TV पर भी नहीं नजर आएंगे भाईजान?

Bigg Boss OTT 2 को Salman Khan होस्ट कर रहे थे। मगर इस शनिवार-रविवार वो इस शो पर नज़र नहीं आए। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस OTT 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है और और ये भी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि वो Show का TV वर्ज़न भी होस्ट नहीं करेंगे। इसकी वजह शायद Salman Khan का सिगरेट कांड है। बता दें ये फैसला ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट यानी कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन की वजह से लिया है। हालांकि सलमान के बिग बॉस छोड़ने की खबरें बहुत पुख्ता नहीं लग रहीं।

BB OTT 2 में किस यूट्यूबर की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? शो में दिख सकती है बड़ी टक्कर

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT 2 इन दिनों लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है। वहीं OTT सीजन 2 का हर एक एपिसोड दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

खबर है कि वो सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस OTT सीजन 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले हैं। वहीं अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिनके शो में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है शो में पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी की एंट्री होने वाली है। साथ ही इस बीच जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया की एंट्री की खबर सामने आ रही है।

Salman Khan Smokes Cigarette:क्या होस्टिंग के दौरान सिगरेट पीते दिखे सलमान खान ?

Salman Khan इन दिनों Bigg Boss OTT का दूसरा सीज़न होस्ट कर रहे हैं। वहीं अब शो के होस्ट सलमान खान भी फिर विवादों में घिरते दिख रहे हैं। बताए आपको सलमान खान Weekend Ka Vaar के हालिया एपिसोड पर सिगरेट के साथ पकड़े गए। आपको बता दें वीकेंड के वार पर सलमान खान का सिगरेट पीते हुए का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कहा जा रहा है होस्टिंग के दौरान सिगरेट पी रहे थे सलमान खान लेकिन एडिटिंग टीम की गलती की वजह से ये Clip प्रसारित हो गया।