क्या सलमान खान ने छोड़ दिया Bigg Boss OTT 2, TV पर भी नहीं नजर आएंगे भाईजान?

Bigg Boss OTT 2 को Salman Khan होस्ट कर रहे थे। मगर इस शनिवार-रविवार वो इस शो पर नज़र नहीं आए। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस OTT 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है और और ये भी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि वो Show का TV वर्ज़न भी होस्ट नहीं करेंगे। इसकी वजह शायद Salman Khan का सिगरेट कांड है। बता दें ये फैसला ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट यानी कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन की वजह से लिया है। हालांकि सलमान के बिग बॉस छोड़ने की खबरें बहुत पुख्ता नहीं लग रहीं।