2030 एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीत सकता है भारत: अनुराग ठाकुर

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि भारत 2030 में होने वाले एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीतने का लक्ष्य बना सकता है, जो हाल में चीन में खेले गए खेलों से लगभग दोगुना होगा। भारत ने हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में 29 स्वर्ण पदक सहित 111 पदक जीते थे। अगले एशियाई… Continue reading 2030 एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीत सकता है भारत: अनुराग ठाकुर

Asian Para Games: PM ने सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाड़ियों के समर्पण, दृढ़ता और अटल प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि,‘‘जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर वर्तमान एशियाई पैरा… Continue reading Asian Para Games: PM ने सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

Asian Para Games: भारत ने रचा इतिहास, पदकों का आंकड़ा 80 तक पहुंचा

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने गुरुवार को यहां इतिहास रचते हुए एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने कुल पदक की संख्या को 80 तक पहुंचाया जिसमें 18 स्वर्ण, 23 रजत और 39 कांस्य शामिल हैं।

भारत ने एशियाई पैरा खेलों के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते

प्राची यादव मंगलवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में पैरा कैनोइंग (पाल नौकायन) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन देश के लिए पदक हासिल किया।

भारत ने मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते। इससे देश के पदकों की कुल संख्या 35 हो गयी। भारत ने सोमवार को खेलों के पहले दिन छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे।

भारत 10 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य के साथ चीन (155), ईरान (44) और उज्बेकिस्तान (38) के बाद तालिका में चौथे स्थान पर है।

  कैनोइंग वीएल2 वर्ग में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली प्राची ने केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों का दूसरा पदक हासिल किया।

दीप्ति जीवनजी (महिला टी20 400 मीटर), शरत शंकरप्पा मकनहल्ली (पुरुष टी13 5000 मीटर) और नीरज यादव (पुरुष एफ54/55/56 चक्का फेंक) मंगलवार को अन्य स्वर्ण पदक विजेता थे।

कमर से नीचे लकवाग्रस्त 28 साल की प्राची ने केएल2 स्पर्धा में 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए 54.962 सेकंड का समय लिया। इस वर्ग में एथलीट अपने हाथ और शरीर के ऊपरी हिस्से का इस्तेमाल कर खुद को आगे बढ़ाते हैं। वह ग्वालियर की रहने वाली हैं।

एशियाई पैरा खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विेजेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल-2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में गौरवपूर्ण स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई। यह ऐसा असाधारण प्रदर्शन था, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सिमरन वत्स को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।’’

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में मनीष कौरव द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने के लिए मनीष कौरव को बधाई। यह बेहद उत्कृष्ट उपलब्धि है, जो उनके विशुद्ध समर्पण का परिणाम है!’’

प्रधानमंत्री ने अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

एशियाई पैरा खेलों में 446 सदस्यीय दल भेजेगा भारत

भारत हांगझोउ में 22 से 28 अक्टूबर तक होने वाले चौथे एशियाई पैरा खेलों में 446 सदस्यीय दल भेजेगा जिनमें 303 खिलाड़ी हैं ।