जम्मू कश्मीर: वायुसेना का विमान आपातकालीन पट्टी पर उतरा व उड़ान भरी

आपातकालीन स्थिति में विमान उतारने संबंधी 3.5 किलोमीटर लंबी पट्टी पर 2020 में काम शुरू हुआ था और यह पिछले साल के आखिर में पूरा हो गया। इसपर 119 करोड़ रुपये का खर्च आया।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए फिर से खुला

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कुछ स्थानों पर शनिवार रात हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात 15 घंटे से अधिक समय तक निलंबित रहा। 

बारिश के कारण भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के बाद आज सुबह श्रीनगर जाने वाले वाहनों को जम्मू के नगरोटा और उधमपुर के जखानी में रोक दिया गया। जम्मू की ओर जाने वाले वाहनों को दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।

PM मोदी ने रामबन दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताईं और सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।’’

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन जिले में एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भारी बारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, फंसे हुए यात्रियों को बचाया गया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने मौसम संबंधी परिस्थितियों में सुधार होने के बाद रविवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से हुई मजदूर की मौत

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में एक निर्माण कंपनी के मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी देशपॉल (31) के रूप में हुई है, जो सुबह करीब 8.30 बजे रामबन जिले में सेरी के पास अपने कंपनी मुख्यालय के बाहर भूस्खलन की चपेट में आ गया।

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग यातायात के लिए बंद, 400 से अधिक वाहन फंसे

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। वहीं, भूस्खलन के मलबे को हटाने और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात बहाल करने में लगे हैं।