HomeBreaking Newsपेपर पर लिखा था डेंजर, नीचे बनी थी खोपड़ी... इंडिगो के विमान...

पेपर पर लिखा था डेंजर, नीचे बनी थी खोपड़ी… इंडिगो के विमान में मिला रहस्यमयी नोट, मचा बवाल

IndiGo Flight Danger Note: देश के व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब IndiGo के एक विमान के शौचालय में ‘Danger’ लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला। पेपर पर खोपड़ी का निशान भी बना हुआ था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। यह विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत पूरे विमान और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नोट किसने और किस उद्देश्य से छोड़ा।

फ्लाइट ऑपरेशन से पहले सुरक्षा जांच तेज

बताया गया कि ‘IndiGo 911’ फ्लाइट अपनी अगली उड़ान के लिए तैयार थी। ऐसे में समय रहते नोट का पता चलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

लखनऊ में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग

इसी बीच एक अन्य घटना में Air India Express के एक विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। यह फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी, जब कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलने की सूचना मिली। इसके बाद विमान को तुरंत चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

विमान में चालक दल के छह सदस्यों समेत कुल 148 लोग सवार थे। शाम करीब 5:18 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे राहत की बात सामने आई।

यात्रियों के लिए व्यवस्था

एयरलाइन ने ज्यादातर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी उड़ानों में समायोजित किया। कुछ यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड दिया गया, जबकि अन्य को होटल में ठहराने और अगली उड़ान में बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सुरक्षा को प्राथमिकता

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पायलट ने धुएं के अलर्ट के बाद तुरंत विमान को लखनऊ की ओर मोड़ने का निर्णय लिया। एटीसी को सूचित कर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Read More: 

गुरुग्राम में LPG की कालाबजारी पर कसा शिकंजा, कंट्रोल रूम एक्टिव…DG का बड़ा अलर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments