Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsअवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए सुरेश रैना

अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए सुरेश रैना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार (13 अगस्त 2025) को अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 38 वर्षीय रैना का बयान दर्ज किया। माना जा रहा है कि रैना कुछ विज्ञापनों के माध्यम से इस ऐप से जुड़े थे।ED इस मामले में रैना और ऐप के बीच संबंधों की जांच कर रही है। केंद्रीय एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई मामलों की पड़ताल कर रही है, जिन पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी और बड़े पैमाने पर कर चोरी का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि ED यह समझने की कोशिश कर रही है कि रैना इस ऐप से कैसे और कब से जुड़े। मंगलवार देर रात मिली जानकारी के अनुसार, ED ने इस मामले में रैना को तलब किया था। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि इन अवैध ऐप्स ने अपने विज्ञापनों का प्रचार कैसे किया। इसके लिए ED ने पिछले महीने गूगल और मेटा के अधिकारियों को भी तलब किया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments