सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात

Aug 18, 2024 - 10:03
 10
सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात
सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात

वरिष्ठ भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा, राष्ट्रीय सदस्य (NISD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) एवं पूर्व चेयरमैन युवा विकास विभाग (पंजाब सरकार) से पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुलाकात की और उन्हें गुलाब का फूल देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बिंद्रा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से अनुरोध किया कि इस बार पंजाब का विशेष ध्यान रखा जाए। केंद्र सरकार को पंजाब के विकास के लिए अधिक धनराशि जारी करनी चाहिए।

बिंद्रा ने राज्यपाल से अपील की कि पंजाब के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू किया जाए। इससे पंजाब में अधिक से अधिक नौकरियां पैदा होंगी और युवा विदेशों की बजाय पंजाब में काम करना पसंद करेंगे। बिंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी नीतियों के कारण देश तरक्की कर रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा महिलाओं और युवाओं के लिए जारी सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा, ताकि पंजाब के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow