Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsसुखना झील का बढ़ा जलस्तर, खोले गए फ्लड गेट, चंडीगढ़ के स्कूल...

सुखना झील का बढ़ा जलस्तर, खोले गए फ्लड गेट, चंडीगढ़ के स्कूल बंद

सुखना झील का जलस्तर भारी बारिश के कारण लगभग 1163 फुट तक बढ़ गया है, जिससे प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए फ्लड गेट खोले हैं। झील से अतिरिक्त पानी सुखना चौक के जरिए नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

इसके साथ ही भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ के सभी स्कूल आज यानी 3 सितंबर को बंद रहेंगे ताकि बच्चों और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने बारिश और जलभराव की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक सावधानी और राहत कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। झील का जलस्तर 1163 फुट के करीब पहुंच गया है, जिसके बाद फ्लड गेट को खोल दिए गए हैं और पानी को नदियों की ओर छोड़ा जा रहा है।

पानी के अतिरिक्त निकासी के कारण आसपास के नाले और नदी जलस्तर बढ़ा है, जिसके चलते सतर्कता बरती जा रही है। साथ प्रशासन ने जलभराव वाले इलाकों की निगरानी तेज कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments