Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsचलती गाड़ी पर गिरे पत्थर, 1 की मौत कई लोग घायल 

चलती गाड़ी पर गिरे पत्थर, 1 की मौत कई लोग घायल 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 थापना के पास बड़ा हादसा हुआ जिस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। बता दें कि यहां राजमार्ग पर देर रात पहाड़ी से अचानक एक चलती कार पर पत्थर गिर गए जिस कारण कार में सवार 1 यात्री की मौत हो गई जबकि कार में मौजूद अन्य तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की ओर जा रही कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए।

इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि स्वारघाट थाना पुलिस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments