Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में सीलिंग अभियान के दौरान पथराव, महिला उपनिरीक्षक घायल

दिल्ली में सीलिंग अभियान के दौरान पथराव, महिला उपनिरीक्षक घायल

मध्य दिल्ली में बुधवार को सीलिंग अभियान के दौरान उग्र हुए स्थानीय लोगों ने पथराव किया जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला उपनिरीक्षक घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना डीबीजी रोड क्षेत्र के कटरा में हुई जिसके सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बेदखली आदेश लागू करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस ने बताया कि तीन संपत्तियों से लोगों हटाया गया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा अधिकारियों, पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों पर पथराव किया गया और इस दौरान उपनिरीक्षक घायल हो गई। उनके सिर में हल्की चोट आई है। सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ महिला सीआरपीएफ कर्मी घायल महिला उपनिरीक्षक को घटनास्थल से ले जाती हुई दिखायी दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments