Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब विधानसभा का विशेष सत्र : सदन में पेश किया गया 'बीज...

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र : सदन में पेश किया गया ‘बीज (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025’

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज आखिरी दिन है इस दौरान सदन में पंजाब में आई बाढ़ के हालातों पर चर्चा की गई। विधानसभा के विशेष सत्र में कई विधेयक भी पेश किए गए। सत्र के दौरान कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सदन में बीज (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया, जिसका उद्देश्य नकली बीजों की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बनाना है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस विधेयक पर चर्चा करते हुए बताया कि सरकार बीजों में मिलावट के लिए सख्त कानून बनाने जा रही है। हम दुकानदारों को लिस्ट दे देंगे, हम किसानों को कहेंगे कि वह सर्टिफाइड बीज ही खरीदें। उन्होंने बताया कि कहा कि मिलावट इतनी बढ़ गई थी कि हमारा एक जहाज सिंगापुर गया था अनाज आदि लेकर, तो उस शिप को सिंगापुर ने वापस भेज दिया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस बिल पर अपनी राय रखी और इस बिल का समर्थन भी किया, वहीं अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने भी बिल को सराहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments