मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शरू की गई। ऐसे में आज (17 मार्च) को प्रदेश में हेल्थ कार्ड बनाने के लिए विशेष सेवा कैंप शुरुआत की गई है। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि योजना के सातवें चरण के तहत जिले में कई स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं, जहां लोग मुफ्त में अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकते हैं।
जिले में लगाए गए 57 विशेष सेवा कैंप
डिप्टी कमिश्नर के अनुसार अमृतसर जिले में कुल 57 विशेष सेवा कैंप आयोजित किए गए हैं। इन कैंपों में लोग आसानी से पहुंचकर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अपना हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं। कैंप से जुड़ी पूरी जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि लोग अपने नजदीकी कैंप की जानकारी प्राप्त कर सकें।
कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए परिवार के कम से कम दो सदस्यों का एक साथ उपस्थित होना जरूरी है। इसके लिए लोगों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर आना होगा:
-
वोटर आईडी कार्ड
-
मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड
-
इन दस्तावेजों के आधार पर हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा
-
18 साल से कम उम्र वालों के लिए अलग नियम

