Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsजासूसी मामले में 3 राज्यों से अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, NIA...

जासूसी मामले में 3 राज्यों से अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, NIA की हिरासत में यू-ट्यूबर ज्योति 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां देश में छिपे पाकिस्तान परस्तों को पकड़ने में जुटी हुई हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में अहम स्थलों की जानकारी लीक होने को लेकर एजेंसियों ने यह अभियान चलाया है।

भारत की अलग-अलग एजेंसियों और पुलिस ने अब तक तीन राज्यों से करीब 11 लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में गिरफ्तार किया है, जिनमें से पांच आरोपी ज्योति मल्होत्रा, अरमान, मोहम्मद तारीफ, देवेंद्र सिंह ढिल्लों, नोमान इलाही को हरियाणा जबकि यासीन मोहम्मद, गजाला खातून, मोहम्मद मुर्तजा अली, सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। वहीं शहजाद नाम के एक शख्स को यूपी के मुरादाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी पर आरोप है कि ये लोग पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे, ज्यादातर में एक और कॉमन कनेक्शन है दानिश।

बता दें कि दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन में अफसर रहे दानिश पर ISI के लिए काम करने का शक है।

भारत सरकार ने 13 मई को दानिश को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दे दिया था, इससे पहले ही पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों की धरपकड़ शुरू हो चुकी थी। सभी आरोपियों को जासूसी के बदले पैसे, घूमने समते कई तरह के लालच दिए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments