Tuesday, March 3, 2026
Home Current News श्री कीरतपुर साहिब में सिंगर राजवीर जवांदा की अस्थियां की गई विसर्जित

श्री कीरतपुर साहिब में सिंगर राजवीर जवांदा की अस्थियां की गई विसर्जित

Advertisement

लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवांदा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पोंआ (लुधियाना) में 9 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इसके बाद, आज सुबह उनकी अस्थियां कीरतपुर साहिब में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ विसर्जित की गईं।

राजवीर के असमय निधन से पंजाब सहित देशभर में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

पत्नी और बेटे ने दी अंतिम विदाई

राजवीर जवांदा के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी, और उनके पार्थिव शरीर को गांव में अंतिम यात्रा के रूप में ले जाया गया। पत्नी और परिवारजन अत्यंत शोक में डूबे हुए थे। स्थानीय गुरुद्वारे में अरदास के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सिंगर हरभजन मान, बब्बू मान, अमी विर्क, और अन्य प्रमुख पंजाबी कलाकार व राजनेता अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे। उन्होंने राजवीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी।