Saturday, March 7, 2026
Home Current News शुभांशु शुक्ला ने PM मोदी से की मुलाकात, अंतरिक्ष यात्रा की दिखाई...

शुभांशु शुक्ला ने PM मोदी से की मुलाकात, अंतरिक्ष यात्रा की दिखाई तस्वीरें 

Advertisement

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से लौटने के बाद सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें गले लगाया और उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

हाथ मिलाया, गले लगाया... कुछ इस तरह से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से  मिले PM मोदी, देखें VIDEO | PM Narendra Modi meets astronaut Shubhanshu  Shukla

इस मुलाकात के दौरान शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री को Axiom-4 स्पेस मिशन का ‘मिशन पैच’ तथा वह तिरंगा भेंट किया, जिसे वे अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के दौरान ISS पर ले गए थे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को टैबलेट पर अंतरिक्ष यात्रा के दौरान ली गई तस्वीरें भी दिखाई और अपने अनुभव साझा किए।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने  गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया

बता दें कि शुभांशु शुक्ला भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान के नए युग का प्रतीक बने हैं और 1984 में राकेश शर्मा के बाद 41 साल में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने।

Shubhanshu Shukla: प्रधानमंत्री मोदी से मिले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु  शुक्ला, ISS से खींची गई पृथ्वी की तस्वीरें की भेंट - pm modi meets iaf  group captain shubhanshu shukla ...

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात के बाद इस क्षण को भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य और गगनयान जैसे भविष्य के मिशनों के लिए प्रेरणा बताया और शुभांशु शुक्ला से अंतरिक्ष में किए गए प्रयोगों और चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।