Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई SGPC लोगों...

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई SGPC लोगों की मदद के लिए जारी किया अकाउंट नंबर

पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ के कारण हुए जानमाल के भारी नुकसान के बीच अब समाज के सभी वर्गों द्वारा राहत कार्यों में योगदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपना एक दिन का वेतन दान करने का निर्णय लिया है।

शिरोमणि समिति के सचिव सरदार प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि SGPC शुरू से ही जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रही है। बाढ़ के पहले ही दिन से समिति के कर्मचारी और स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर भोजन, राहत सामग्री और आवश्यक वस्तुएं लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर आपदा की घड़ी में SGPC के सदस्य सेवा भाव से आगे आकर ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में कर्मचारी लगातार कई दिनों से बिना अपनी चिंता किए बाढ़ में फंसे लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं। अब सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपने एक दिन के वेतन को राहत कार्यों के लिए समर्पित करने का फैसला किया है।

सरदार प्रताप सिंह ने यह भी भरोसा दिलाया कि SGPC का सेवा कार्य तब तक जारी रहेगा, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते और सभी पीड़ित परिवार सुरक्षित व स्थिर जीवन में लौट नहीं जाते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments