Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsMP के सीहोर में शौचालय की खुदाई में निकले चांदी के कई...

MP के सीहोर में शौचालय की खुदाई में निकले चांदी के कई सिक्के, प्रदेश में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शौचालय की खुदाई करते समय चांदी के पुराने सिक्के मिले। सीहोर के एक छोटे से गांव अरनिया दौड में उस समय हड़कंप मच गया जब शौचालय के एक साधारण गड्ढे की खुदाई करते समय चांदी जैसे पुराने सिक्के मिले।

गड्ढा JCB से खोदा जा रहा था

यह पूरा मामला आष्टा तहसील के अरनिया दौड गांव का है। यहां सुरेश श्रीवास्तव नाम का व्यक्ति अपने घर का निर्माण करवा रहा था और शौचालय के गड्ढे को जेसीबी से खोदा जा रहा था। तभी मशीन के पंजे से किसी ठोस चीज के फटने की आवाज आई। फिर देखा तो गड्ढे में चारों तरफ चमकीले सिक्के बिखरे पड़े थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पास में ही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाली हो चुकी थी, लेकिन जब गांव में खबर फैली कि “सुरेश के गड्ढे से खजाना मिला है”।

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और मिट्टी में चांदी खोजने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद खजाने की बात सुनकर लोगों ने 3 दिन तक आसपास की सभी जगहों को खोदा। इस दौरान उन्हें पुराने समय के 85 कीमती सिक्के भी मिले।

सिक्कों पर फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ था

कई लोगों को चांदी के सिक्के भी मिले। किसी को दो सिक्के मिले, किसी को चार…और कुछ ऐसे भी थे जो पूरे दिन खुदाई करते रहे लेकिन खाली हाथ लौट आए। मामला जब तहसील पहुंचा तो नायब तहसीलदार मुकेश सांवले मौके पर पहुंचे। उन्होंने 85 सिक्के जब्त किए, जिन्हें जिला कोषागार में जमा करा दिया गया। ये सिक्के चांदी जैसी धातु के हैं और इन पर फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। संभव है कि ये मुगल काल के हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments