Friday, March 6, 2026
Home Current News बटाला में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी, पुलिस ने इलाके को सील...

बटाला में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी, पुलिस ने इलाके को सील किया, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

बटाला के आलोवाल में एक दुकान पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि ये हरकत कुछ शरारती तत्वों ने की है. गनीमत रही कि उक्त ग्रेनेड नहीं चला और पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को साबुत ही बरामद कर लिया. बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे आतंकी ने ली है, जिसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया. पुलिस ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट और दुकानदार के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.घटना के बाद खुफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई हैं.