Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News'अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज कर देंगे'- CM योगी

‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज कर देंगे’- CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने सपा नेता अबू आजमी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा अब औरंगजेब को अपना आदर्श मानने लगी है। अबू आजमी ने हाल ही में औरंगजेब को महानबताया था, हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। योगी आदित्यनाथ ने तीखे शब्दों में कहा, अरे उस कमबख्त को पार्टी से बाहर निकालिए और नहीं तो यूपी भेज दीजिए। उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों का उपचार अच्छे से करता है।”

सपा पर योगी का प्रहार: औरंगजेब को आदर्श मान लिया है!

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि सपा अब भारत की सांस्कृतिक विरासत और उसके गौरव को नहीं समझती। उन्होंने कहा कि सपा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को त्याग दिया है और अब औरंगजेब को अपना आदर्श मान लिया है। योगी ने तंज कसते हुए कहा, डॉ. लोहिया ने कहा था कि भारत की संस्कृति के भगवान राम, कृष्ण और शंकर आधार हैं। लेकिन आज समाजवादी पार्टी उनसे कोसों दूर जा चुकी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments