Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsभारत दौरे पर आ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सामने आया पूरा...

भारत दौरे पर आ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सामने आया पूरा शेड्यूल…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा कल से शुरू हो रही है। इस दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण सैन्य और तकनीकी समझौते होने की संभावना है। रूस के निचले सदन ड्यूमा ने पहले ही भारत के साथ सैन्य समझौते को मंजूरी दे दी है।

पुतिन की यात्रा का शेड्यूल

  • गुरुवार शाम करीब 6 बजे पुतिन दिल्ली पहुंचेंगे।
  • रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर।
  • शुक्रवार सुबह सवा 9 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह।
  • राजघाट में जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि।
  • हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन के बीच वार्षिक शिखर वार्ता।
  • भारत मंडपम में भारत-रूस फोरम की बैठक।
  • राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंशियल बैंक्वेट।
  • कार्यक्रम पूरा होने के बाद पुतिन रूस के लिए प्रस्थान करेंगे।

तकनीकी और परमाणु सहयोग

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी ‘रोसएटम’ को भारत के अधिकारियों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी गई है। यह कंपनी तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट के तहत कई रिएक्टर का निर्माण कर रही है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को बताया कि रोसएटम के सीईओ अलेक्सी लिगाचेव भारत दौरे पर रहेंगे और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के निर्माण समेत सहयोग के कई प्रस्ताव नयी दिल्ली में होने वाली शिखर वार्ता में पेश करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच सैन्य, ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

यह भी पढ़ें : CM योगी ने रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर लिया बड़ा एक्शन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments