Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsRSS नेता के बेटे की हत्या, बीच बाजार बदमाशों ने सिर में...

RSS नेता के बेटे की हत्या, बीच बाजार बदमाशों ने सिर में मारी गोली, मची भगदड़

फिरोजपुर के मोची बाजार में शनिवार रात एक दुखद घटना हुई, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली लगने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवीन अरोड़ा अपनी मनियारी की दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। गोली उनके सिर पर लगी और उन्हें मौके पर ही गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद आरोपी बाण बाजार की तरफ भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि नवीन अरोड़ा, आजादी के समय के आरएसएस नेता दीनानाथ अरोड़ा के पोते थे। घटना स्थल के पास स्थित यूको बैंक के पास ही उन्हें निशाना बनाया गया।

घायल नवीन को तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और हमलावरों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments