Saturday, February 21, 2026
HomeCurrent Newsचंडीगढ़ में आज से शुरू होगा रोज़ फेस्टिवल-2026, तीन दिवसीय त्योहार में...

चंडीगढ़ में आज से शुरू होगा रोज़ फेस्टिवल-2026, तीन दिवसीय त्योहार में होंगी कई प्रतियोगिताएं

ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन (सेक्टर-16) में आयोजित होने वाला रोज फेस्टिवल(Rose Festival 2026) शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह भव्य आयोजन (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार मेले में 850 से अधिक प्रजातियों के गुलाब प्रदर्शित किए जाएंगे, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

यह उत्सव केवल चंडीगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। हर वर्ष लाखों दर्शक इस रंगारंग महोत्सव का आनंद लेते हैं। पिछले साल लगभग पांच लाख लोगों ने इसमें भाग लिया था, और इस बार भी भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वीरवार को मेयर सौरभ जोशी ने अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया। उन्होंने पंडालों, मंच, स्टॉल और साज-सज्जा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

20 से 22 फरवरी तक चलेगा उत्सव

54वां रोज फेस्टिवल 20 से 22 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान मिस्टर रोज किंग और रोज क्वीन प्रतियोगिता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्पर्धाएं, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, लोक नृत्य और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रोमांच के शौकीनों के लिए हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

रोज फेस्टिवल के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सेक्टर-16 की आंतरिक सड़कों, साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया जा सकता है। सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क किया जा सकता है। त्योहार के दौरान कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन या प्रतिबंध भी लागू किए जा सकते हैं, इसलिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में नशे के खिलाफ ANTF की बड़ी कार्रवाई,100 ड्रग तस्कर करीब…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments