एलन मस्क को टक्कर देने चले चीन ने अंतरिक्ष में फैला दिया कचरा, टुकड़े-टुकड़े हुआ रॉकेट

चीन का नया स्पेस मिशन, जो एलन मस्क के स्टारलिंक को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया था, अब खुद एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Aug 9, 2024 - 15:59
 27
एलन मस्क को टक्कर देने चले चीन ने अंतरिक्ष में फैला दिया कचरा, टुकड़े-टुकड़े हुआ रॉकेट

चीन का नया स्पेस मिशन, जो एलन मस्क के स्टारलिंक को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया था, अब खुद एक बड़ी चुनौती बन गया है। 6 अगस्त को चीन ने 'Long March 6A’ रॉकेट के जरिए स्पेस में 18 इंटरनेट सैटेलाइट्स लॉन्च किए थे, लेकिन इस सफल दिखने वाले मिशन ने पूरी दुनिया के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

300 से ज्यादा टुकड़े अंतरिक्ष में फैले 

दरअसल, लॉन्च के समय रॉकेट का ऊपरी हिस्सा टूट गया जिसके 300 से ज्यादा टुकड़े अंतरिक्ष में चारों ओर फैल गए हैं। और अब ये कचरा धरती के निचले एटमॉस्फियर में 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से घूम रहा है। इतना ही नहीं, इसने दुनिया भर के सैटेलाइट्स और स्पेस स्टेशन को भी खतरे में डाल दिया है। अमेरिकी स्पेस कमांड इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ये सैटेलाइट्स, चीन की शंघाई स्पेसकॉम सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के लिए 800 किलोमीटर की ऊंचाई पर पोलर ऑर्बिट में पहुंचाए जाने थे। इससे पहले भी 2022 में ऐसा हो चुका है, और अब इस हादसे ने यकीनन चीन के अगले स्पेस मिशन पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें चीन साल के अंत तक एक साथ 90 सैटेलाइट लॉन्च करने की फिराक में था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow