Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsरिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय! सांसद के...

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय! सांसद के पिता ने बताया सच

क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी सांसद प्रिया सरोज की शादी तय हो गई है। सांसद के पिता केराकत विधायक तूफानी सरोज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी शादी तय हो गई है और जल्द ही उनकी सगाई लखनऊ में होगी। पिता ने बताया कि दोनों परिवारों ने रिश्ते को मंजूरी दे दी है। पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों ने रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

जोड़ी बहुत अच्छी है। रिंकू के परिवार ने हमारे परिवार से मुलाकात की है। हमने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। प्रिया और रिंकू दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते के लिए तैयार हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों परिवारों को भी कोई आपत्ति नहीं है। रिंकू बहुत अच्छी क्रिकेटर है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। मेरी बेटी भी काफी पढ़ी-लिखी है। वह सांसद के तौर पर अच्छा काम कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उसके काम की तारीफ करते हैं। आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र खत्म होने के बाद दोनों की सगाई होगी। सगाई की रस्म लखनऊ में होगी। सगाई के बाद शादी भी लखनऊ में ही होगी। फिर शादी के बाद जौनपुर और अलीगढ़ दोनों जगह रिसेप्शन होगा।

22 जनवरी से भारत-इंग्लैंड सीरीज में खेलेंगे रिंकू सिंह

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी है। सबसे पहले टी20 सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें रिंकू सिंह को भी मौका मिला है। रिंकू फिलहाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे पहले वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते नजर आए थे। इसके बाद वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments