Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट में फेरबदल, पांच नए मंत्रियों ने ली...

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट में फेरबदल, पांच नए मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

Advertisement

पंजाब कैबिनेट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। पंजाब कैबिनेट में आज 5 नए चेहरे शामिल कर कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया हैं, वहीं 4 मंत्रियों कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है। पंजाब में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में किया गया. प्रदेश के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

बता दें, नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल (लहरा), मोहिंदर भगत (जालंधर), हरदीप सिंह मुंडिया (साहनेवाल), तरनप्रीत सिंह सौंद (खन्ना), डा. रवजोत सिंह (शाम चुरासी) शामिल हैं। जिसके मद्देनजर आज चंडीगढ़ में आज पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है जहां पर पांचों मंत्रियों ने अपने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।