Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent NewsRCB ने 18 साल बाद जीता IPL का खिताब, IPL को मिला...

RCB ने 18 साल बाद जीता IPL का खिताब, IPL को मिला नया चैंपियन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 साल बाद IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अहमदाबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम इसका गवाह बना। IPL 2025 के खिताबी मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। पंजाब की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 184 रन ही बना सकी।

एक समय RCB 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में पंजाब ने वापसी की और उसे इस स्कोर तक जाने नहीं दिया।

RCB के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसमें उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और तीन चौके मारे। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमिसन ने तीन-तीन विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments