चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, कांग्रेस ने आयोग से की शिकायत

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी गई है। रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधा उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया।

Oct 2, 2024 - 12:51
Oct 2, 2024 - 12:52
 58
चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, कांग्रेस ने आयोग से की शिकायत
चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, कांग्रेस ने आयोग से की शिकायत
Advertisement
Advertisement

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी गई है। रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधा उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया।

सशर्त 20 दिन की मिली है पैरोल

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राम रहीम हरियाणा विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है। हालांकि राम रहीम को सशर्त पैरोल दी गई है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम हरियाणा में नहीं रहेगा साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहेगा। इसके अलावा वह चुनावी गतिविधियों से भी दूर रहेगा। अगर शर्तों का उल्लंघन हुआ, तो उसी वक्त पैरोल को रद्द कर दिया जाएगा।

कांग्रेस ने जताया ऐतराज

राम रहीम की पैरोल को लेकर कांग्रेस ने एतराज जताया है। कांग्रेस ने चुनाव चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा है कि राम रहीम को इस वक्त पैरोल देना ठीक नहीं है। इससे मतदान प्रभावित हो सकता है। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो के बाद 4 सितंबर को ही रोहतक जेल लौटा था। उसे वर्ष 2017 से अब तक 11 बार पैरोल या फरलो मिल चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow