HomeBreaking News26 या 27 मार्च कब है रामनवमी ? यहां जानें पंचांग के...

26 या 27 मार्च कब है रामनवमी ? यहां जानें पंचांग के उलझे सच के पीछे की सही जानकारी

चारों ओर चैत्र नवरात्र की धूम दिखाई दे रही है और आज नवरात्र का तीसरा दिन है। इस अवसर पर भक्तजन मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा और अर्चना कर रहे हैं। वहीं, राम नवमी(Ram Navami) की तारीख को लेकर कुछ लोगों के मन में भ्रम है कि यह 26 मार्च को है या 27 मार्च को। आइए जानते हैं इस वर्ष राम नवमी और अन्य महत्त्वपूर्ण तिथियों का विवरण:

क्या है राम नवमी की तिथि ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इसलिए अधिकांश लोग राम नवमी को 26 मार्च 2026 को मनाएंगे। वहीं, वैष्णव परंपरा में उदया तिथि के आधार पर इसे 27 मार्च 2026 को मनाने की परंपरा है।

कब है महाअष्टमी ?

इस वर्ष महाअष्टमी 26 मार्च 2026 को पड़ रही है। कई घरों में इस दिन कन्या पूजन और व्रत का पारण किया जाता है।

राम नवमी पर सिद्धि योग

2026 की राम नवमी विशेष इसलिए भी है क्योंकि इस दिन कई शुभ नक्षत्रों और योगों का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, इस दिन की पूजा-अर्चना करने से न केवल मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि भगवान राम की कृपा से जीवन में लंबित कार्य और कठिनाइयाँ भी सरल हो जाएंगी।

कन्या पूजन का उत्तम समय

26 मार्च को सुबह 06:15 बजे से लेकर दोपहर 01:30 बजे तक कन्या पूजन और हवन के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त है। इस समय किए गए दान-पुण्य से अक्षय लाभ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें : अगर आज़ादी के बाद देश की बागडोर नौजवानों को सौंप दी जाती तो भारत आज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments