हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, बोले कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिंदा

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने तमाम दिग्गज चुनावी प्रचार में उतार दिए हैं। हर नेता के जिम्मे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र को सौंपा गया है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के बापोड़ा में बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

Sep 28, 2024 - 12:02
Sep 28, 2024 - 12:03
 9
हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, बोले कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिंदा
हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरते राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, बोले कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिंदा 
Advertisement
Advertisement

एमएच वन न्यूज, तोशाम:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने तमाम दिग्गज चुनावी प्रचार में उतार दिए हैं। हर नेता के जिम्मे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र को सौंपा गया है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के बापोड़ा में बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा जवानों और किसान की धरती है। मेहनतकश किसान देश को आगे बढ़ाता है और किसान का बेटा मां भारती की सेवा में समर्पित रहता है। लेकिन कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए और 2014 से पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पैसे लगते थे। अब 2014 के बाद से डबल इंजन की सरकार में हरियाणा के युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान मिल रहा है और हरियाणा में विकास की रफ्तार दोगुनी हो गई है।

शर्मा ने कहा कि मां भारती के सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को शिक्षा और प्रगति के सपनों के साथ गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाई। लेकिन आजादी के बाद लम्बे समय तक कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आधार पर राज किया। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीबों से कभी कोई नाता नहीं रहा। जबकि 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने देश में विकास की परिभाषा को बदल दिया। गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों से लेकर आतंकवाद के खात्मे सहित हर क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। स्वामी विवेकानंद के इस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है तथा आज दुनिया में भारत का झण्डा बुलन्द हो रहा है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठी चुनावी घोषणाओं और घोटालों का पुलिन्दा है। कांग्रेस हमेशा से सिर्फ चुनावों के समय झूठी घोषणाएं करती आई है। आमजन को कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्रों को देखना चाहिए। इनके झूठे वादों को किसी भी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। जनता को बरगलाने वालों को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो देश विरोधी लोगों से मिलते हैं। आखिर आतंकवाद फैलाने वालों और देश को विखंडित करने का विचार रखने वालों से उनका क्या संबंध है। शर्मा ने कहा कि देश को मजबूत रखने और दुनिया में भारत को प्रथम बनाने के लिए केन्द्र में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने आह्वान किया कि मजबूत राष्ट्र और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए हरियाणा में बीजेपी की जीत की हैट्रिक के साथ तोशाम प्रत्याशी श्रुति चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow