Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsRajasthan : जयपुर में आधी रात को पत्थर हटाने पर घमासान, भीड़...

Rajasthan : जयपुर में आधी रात को पत्थर हटाने पर घमासान, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, इंटरनेट बंद

राजधानी जयपुर से सटे चौमूं कस्बे में गुरुवार देर रात अचानक तनाव की स्थिति बन गई। बस स्टैंड वाले इलाके में स्थित एक मस्जिद के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल खड़ा हो गया, जो कुछ ही समय में उग्र हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, मस्जिद के बाहर लंबे समय से रखे पत्थरों को आपसी सहमति से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शुरुआती दौर में माहौल शांत रहा, लेकिन अचानक कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध जल्द ही विवाद में बदल गया और देर रात स्थिति तनावपूर्ण हो गई। करीब रात दो बजे असामाजिक तत्वों ने पुलिस को निशाना बनाकर पत्थरबाजी शुरू कर दी।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कुछ समय के लिए बस स्टैंड का इलाका पूरी तरह अशांत नजर आया।

भारी पुलिस बल तैनात

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि देर रात पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं। हालांकि अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात पर जल्द काबू पा लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स, दंगा नियंत्रण वाहन और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी इलाके में तैनात किए गए हैं। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है।

चौमूं में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

तनाव को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियातन चौमूं कस्बे में मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। संभागीय आयुक्त पूनम की ओर से जारी आदेश के अनुसार 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक 2G, 3G, 4G, 5G डेटा सेवाएं, साथ ही व्हाट्सऐप, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) जैसी सोशल मीडिया सेवाएं बंद रहेंगी।

इस दौरान केवल वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवाएं चालू रहेंगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें : अनंतनाग में दिखा संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments