Friday, March 6, 2026
Home Current News पहाड़ों पर बारिश, उत्तर प्रदेश में हालात खराब, बागपत और मथुरा में उफान...

पहाड़ों पर बारिश, उत्तर प्रदेश में हालात खराब, बागपत और मथुरा में उफान पर यमुना नदी

Advertisement

पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है, प्रदेश में सभी नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, प्रयागराज से लेकर मथुरा और मथुरा से बागपत तक पानी का कब्जा है।

प्रयागराज में गंगा नदी ऊफान पर है, लोगों के घरों में गंगा का पानी घुसा हुआ है प्रशासन भी लोगों के रेस्क्यू में लगा हुआ है, ऊधर मथुरा और बागपत में यमुना नदी ने विकराल रूप ले रखा है यमुना नदी खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर बह रही है।

यमुना नदी के निचले इलाकों में भी पानी भर गया, बृजवासियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से परिक्रमा मार्ग समेत कई कॉलोनियां जलमग्न हो चुकी है।