Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsराहुल को पसंद है AAP! हरियाणा AAP का कांग्रेस के साथ गठबंधन...

राहुल को पसंद है AAP! हरियाणा AAP का कांग्रेस के साथ गठबंधन से इंकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच एक चौंकाने वाली राजनीतिक खबर सामने आई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन हो सकता है। दोनों ही पार्टियां पहले से ही आई.एन.डी.आई.ए. ब्लॉक की सदस्य हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यह पहल राहुल गांधी ने की है।

सोमवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं से इस बारे में पूछा। इसके बाद एक वरिष्ठ नेता को इस बारे में प्रदेश के नेताओं से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 9 और आप ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 5 सीटें जीती थीं, लेकिन आप कुरुक्षेत्र सीट हार गई थी। हालांकि, चंडीगढ़ चुनाव में साथ लड़ने के बाद कांग्रेस-आप ने निगम और लोकसभा चुनाव जीते थे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं से पूछा कि क्या हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहिए? वहां की राय जानने की कोशिश करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ नेता से नेताओं से बात करने को कहा। गठबंधन संभव है या नहीं और अगर हुआ तो इसके क्या फायदे और नुकसान होंगे, इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि अगर गठबंधन हुआ तो सीटों के बंटवारे के लिए लोकसभा चुनाव जैसा ही फॉर्मूला अपनाया जा सकता है।

आज शाम होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में स्थिति साफ हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर गठबंधन हुआ तो आप को सिर्फ 3-4 सीटें ही दी जा सकती हैं। लेकिन आप इससे ज्यादा मांग रही है, इसलिए गठबंधन मुश्किल है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है कि वह हरियाणा नहीं जीत सकती। इसलिए वह आखिरी वक्त में कुछ कदम उठा रही है। वह आप से गठबंधन की बात कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस जो चाहे करे, किसी से भी गठबंधन करे, भाजपा आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments