Thursday, March 5, 2026
Home Current News राधा स्वामी ब्यास की संगत का बदला सत्संग का समय, जानें नई...

राधा स्वामी ब्यास की संगत का बदला सत्संग का समय, जानें नई Timing

Advertisement

राधा स्वामी डेरा ब्यास के अनुयायियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, मार्च महीने से सत्संग का समय बदल दिया गया है। नए समय के अनुसार 1 मार्च से सत्संग सुबह 9.30 बजे से होगा। जानकारी के अनुसार पहली घंटी सुबह 9.15 बजे और दूसरी घंटी सुबह 9.30 बजे बजेगी। यहां आपको बता दें कि पहले सत्संग का यह समय सुबह 10 बजे था।

आपको बता दें कि इससे पहले भी डेरा ब्यास डेरे में VIP कल्चर को खत्म किया जा चुका है। डेरे के इस कदम का मकसद संगत में सभी श्रद्धालुओं को बराबर महत्व देना और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देना है। साथ ही, जब भी किसी राज्य को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है, उस समय राधा स्वामी सत्संग ब्यास हमेशा ऐसे पीड़ित लोगों की मदद के लिए पहल करता हुआ नजर आता है।

अभी भी राधा स्वामी सत्संग ब्यास की ओर से जिला अमृतसर में करीब 6 हजार TV मरीजों को प्रोटीन युक्त भोजन भी मुहैया कराया जा रहा है। डेरा ब्यास के स्वयंसेवकों द्वारा शुद्ध भोजन तैयार कर उसे दोपहर के भोजन के रूप में पैक करके जिले के TV रोगियों के घरों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जाता है और यह सेवा डेरा ब्यास के स्वयंसेवकों द्वारा बखूबी निभाई जा रही है।