HomeCurrent Newsसड़क हादसे में घायल हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा, CM मान ने...

सड़क हादसे में घायल हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा, CM मान ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत पंजाब के कई राजनेताओं ने भी सिंगर राजवीर जवांदा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि ‘मुझे खबर मिली है कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवांदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, ‘मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पोस्ट करते हुए लिखा कि राजवीर जवंदा वीर के एक्सीडेंट के बारे में सुना, ईश्वर से उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

बता दें कि बीते कल मशहूर पंजाबी लोक गायक राजवीर जवंदा एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जब वह हिमाचल प्रदेश में पसंदीदा मोटरसाइकिल चला रहे थे। यह हादसा प्रदेश के बद्दी जिले में हुआ था, फिलहाल उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments