Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जासूसी के आरोप में यू-ट्यूबर को किया...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जासूसी के आरोप में यू-ट्यूबर को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है, उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है।

वहीं जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क हैं, जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी।

वह तीन मौकों पर 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments