Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान, 171 तस्करों को किया...

पंजाब पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान, 171 तस्करों को किया गिरफ्तार 

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” को लगातार 348वें दिन भी सख्ती के साथ आगे बढ़ाया गया। इस कड़ी में आज पंजाब पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ 388 स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 95 एफआईआर दर्ज की गईं और 171 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 49,436 तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने कई नशीले पदार्थ किए बरामद 

कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.03 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 617 नशीली गोलियां और कैप्सूल, तथा करीब 1.27 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। नशे के खिलाफ इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।

अधिकारियों की सुरक्षा में पुलिस की 120 से ज्यादा टीमें तैनात

आज के ऑपरेशन में 73 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों की 120 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान 382 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और जांच भी की गई।

राज्य सरकार ने नशे की समस्या से निपटने के लिए तीन स्तरीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (EDP) – लागू की है। इसी के तहत ‘डी-एडिक्शन’ पहल के अंतर्गत आज 46 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित कर उपचार केंद्रों में भेजने की सहमति दिलाई गई।

यह भी पढ़ें : तरनतारन लॉ छात्रा हत्याकांड ने लिया नया मोड़, आरोपी की मां के...

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments